फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में निपटे 19 मामले

विज्ञापन
निगा कोतवाली में पीड़ितों की फरियाद सुनती डीएम - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के थानों में रविवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 19 मामले मौके पर निस्तारित किए गए। भिनगा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम व एसपी ने की।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आए हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए। साथ ही उसका समय से निष्पक्ष रूप से निस्तारण भी करें, ताकि फरियादियों को भटकना न पड़े। शिकायतों के निस्तारण की जांच की जाएगी। यदि निस्तारण फर्जी मिला तो निस्तारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान यहां 26 मामले आए। जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं इकौना में 23 के सापेक्ष तीन, सिरसिया में 29 के सापेक्ष चार, सोनवा में 12 के सापेक्ष दो, गिलौला में 28 के सापेक्ष तीन व मल्हीपुर में 32 के सापेक्ष तीन मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान संबंधित नामित अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीओ व थाना प्रभारी सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा फरियादी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें