फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जेतवन परिसर में वर्षावास पूजा का समापन

विज्ञापन
जेतवन परिसर की परिक्रमा करते अनुयायी। - फोटो : जेतवन परिसर की परिक्रमा करते अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध सांस्कृतिक महासभा बुद्ध विहार में वर्षावास पूजन कर रहे बौद्ध भिक्षुओं ने मंगलवार को जेतवन परिसर विशेष पूजन-अर्चन किया। पूजन के बाद बौद्ध भिक्षु जलछन लामा की अध्यक्षता में वर्षावास पूजन का समापन किया गया। वर्षवास पूजन में मौजूद अनुयायियों को संबोधित करते हुए बौद्ध भिक्षु जलछन लामा ने कहा कि वर्षवास काल में सभी भिक्षु एक ही स्थान पर रहकर पूजन करते हैं और विचरण पूरी तरह बंद रहता है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे का कारण है, छोटे-छोटे जीवों की रक्षा करना है। वर्षावास के दौरान विचरण के करने के दौरान छोटे जीवों के पैरों के नीचे आने की प्रबल संभावना होती है, ऐसे में भिक्षु एक ही स्थान पर रहकर ध्यान व पूजा-अर्चना करते हैं। एक स्थान पर रहने से बुद्ध के करुणा, शील और त्याग के सिद्धांतों का पूर्णरूपेण पालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें