फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई वैन, दो घायल

Fri, 21 Aug 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
अंटा तिराहे के पास खड़ी ट्राली व दुर्घटनाग्रस्त वैन।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा-सिरसिया मार्ग पर अंटा तिराहे के निकट बृहस्पतिवार रात रास्ते में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही एक वैन टकरा गई। इससे वैन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में चल रहा है। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम सेमरा बैरियाकुंडी निवासी रोहित कुमार (24) व श्रवण कुमार (28) बृहस्पतिवार देर शाम अपनी वैन से भिनगा से घर जा रहे थे। भिनगा-सिरसिया मार्ग पर अंटा तिराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक की लाइट से चालक की आंखें चौंधिया गईं और रास्ते में खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से वैन टकरा गई। राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वाहन चालक रोहित ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सिरसिया निवासी किसी व्यक्ति की है, जो ट्रैक्टर में डीजल खत्म होने पर उसे रास्ते में छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें