फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आदेश निरस्त, मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार का बढ़ा कार्यकाल

Fri, 21 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एल्डर कमेटी की ओर से 18 अगस्त को एक पत्र जारी कर मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। साथ ही नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए चुनाव की तिथि भी निर्धारित कर दी। इस पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस आदेश को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में चुनौती दी थी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने एल्डर कमेटी के आदेश को निरस्त करते हुए मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती का कार्यकाल 45 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ इस बढ़े हुए कार्यकाल के 15 दिनों में चुनाव कराने के लिए एल्डर कमेटी को निर्देशित किया है। यह जानकारी एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें