चरदा। सीएचसी में आयोजित टीकाकरण सत्र में शनिवार को आठ बच्चों, एक गर्भवती महिला और दो किशोरों को टीके लगाए गए। आशा कार्यकर्ता सरवन कुमारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माधुरी और एएनएम अभिलाषा ने अभिभावकों और किशोरों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।