फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 140 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण का तीसरा चरण सोमवार से प्रारंभ हुआ। पहले दिन संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर रानी सहित इकौना के एक निजी अस्पताल में 140 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बीमार लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर रानी सहित इकौना के मिश्रा सेवा हॉस्पिटल को चयनित किया गया था। पहले दिन संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में 77, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर रानी में 55 सहित इकौना के मिश्रा सेवा हॉस्पिटल में आठ लोगों का टीकाकरण किया गया।
वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की आवश्यकता नहीं थी। बीमार लोग जिनका इलाज चल रहा है उन्हें बीमारी व आयु प्रमाण पत्र साथ लाना था। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुररानी में टीकाकरण के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ा। जबकि इकौना के मिश्रा सेवा हॉस्पिटल में टीकाकरण के लिए 250 रुपये देना पड़ा। एक टीके के बाद दूसरी खुराक एक माह के अंतराल में ही लगेगी। इस बारे में एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि टीका लगवाने के बाद भी सभी को मास्क का प्रयोग, बार-बार हाथ धोना, भीड़भाड़ से बचाव व दो गज की दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें