फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह स्वास्थ्य केंद्रों पर दस सत्र में हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गुरुवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा सहित जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित दस सत्र में कोरोना वारियर्स का टीकाकरण कराया गया। आम जन में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर किसी प्रकार का कोई भ्रम न रहे। इसके लिए पहले कोराना वारियर्स का टीकाकरण कराया जा रहा है। तीन सत्रों में आयोजित टीकाकरण में वंचित 968 फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का टीकाकरण कराने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुररानी में दो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में एक, इकौना में दो, मल्हीपुर में दो व सिरसिया में दो सत्र में टीकाकरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन

इसके लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में 67, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुररानी में 192, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में 109, इकौना में 200, मल्हीपुर में 225 व सिरसिया में 225 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना था। कोविड-19 टीकाकरण अभियान सुबह नौ बजे से ही पंजीकरण व टीकाकरण प्रारंभ हो गया। जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की समस्या की सूचना नहीं आई। टीकाकरण बेहतर तरीके से हो सके। टीकाकरण के दौरान कोई अनाधिकृत व्यक्ति सेंटर पर प्रवेश न करने पाए। इसकी भी व्यवस्था की गई थी। साथ ही साथ टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी में कैद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें