फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सोशल मीडिया का सावधानी से करें उपयोग

Sat, 13 Jun 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी। - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग की जानकारी दी गई। सभी को सोशल मीडिया पर मजबूत पासवर्ड लगाने, प्रोफाइल पिक्चर पर पासवर्ड लगाने, अनजान व्यक्तियों से दोस्ती न करने, व्यक्तिगत फोटो साझा न करने आदि के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी साइबर आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें