स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में खिलाड़ी को प्रमाण पत्र प्रदान करते विधायक।
श्रावस्ती। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेडियम के बेहतरीन खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कार्यक्रम के दौरान विवेकानंद अवार्ड विजेता अंबरीश कुमार शर्मा व सरस्वती देवी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह से राज्यस्तरीय स्वर्ण पदक विजेता किशन लाल, कांस्य पदक विजेता प्रवेश कुमार, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स के प्रतिभागी भूषण वेद सिंह, राज्यस्तरीय स्वर्ण पदक विजेता बॉबी कुमार राना, रजत पदक विजेता सायमा बानो को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी बृजेश कुमार सोनी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी माता प्रसाद जायसवाल, रवि कुमार, अतुल कुमार, विकास कुमार गिरी, आशीष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।