फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नवजात की मौत पर हंगामा, अस्पताल सील

Tue, 10 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 लखनऊ हास्पिटल को सील करते पुलिसकर्मी।- स्रोत: कर्मी
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के बंठिहवा गांव निवासी महिला के नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। निजी अस्पताल के चिकित्साकर्मियों, आशा कार्यकर्ता और जीएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले में मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन


बंठिहवा निवासी इरफान की पत्नी आसमीन को प्रसव पीड़ा होने पर निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच कराई गई। आरोप है कि इसके बाद आशा कार्यकर्ता सुग्गा देवी और जीएनएम लक्ष्मी ने उन्हें बहलाकर जिला अस्पताल के निकट स्थित लखनऊ हास्पिटल में भर्ती करा दिया।

वहां चिकित्साकर्मियों ने ऑपरेशन की बात कही तो परिजन रात में प्रसव पीड़िता को जिला अस्पताल ले गए। जांच के दौरान चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सामान्य प्रसव कराया गया।
विज्ञापन


नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने लखनऊ हास्पिटल के चिकित्साकर्मियों, आशा कार्यकर्ता और जीएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इरफान ने मंगलवार को कोतवाली भिनगा में तहरीर दी। सीएमओ की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया।


-
टीम में तहसीलदार, सीओ और एसीएमओ शामिल थे। मौके पर जांच के दौरान अस्पताल प्रबंधन इलाज के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इस पर अस्पताल सील कर दिया गया है। चिकित्साकर्मियों के विरुद्ध भी जांच शुरू कर दी गई है।
-डॉ. एके सिंह, सीएमओ





इरफान खान ने चिकित्सकीय स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-आलोक कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें