फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: यातायात माह में भी बेलगाम वाहन चालक

Sat, 14 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में गौसपुर के पास पिकअप में छात्रों को ले जाता चालक।
विज्ञापन
तुलसीपुर। यातायात माह नवंबर में पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए चौपाल लगा रही है। चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का दावा भी किया जा रहा है। इसके बावजूद जिले की सड़कों पर नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। कहीं सामान ढोने वाली पिकअप में स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा है तो कहीं ई-रिक्शा और ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। शनिवार को अलग-अलग मार्गों पर ऐसे नजारे देखने को मिले। वाहन चालकों की इस लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में है।
विज्ञापन

पिकअप में 15 से अधिक बच्चे
हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में बहराइच-जमुनहा मार्ग पर गौसपुर के पास शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी का नजारा दिखा। सब्जी और सामान ढोने वाली पिकअप के पीछे 15 से अधिक स्कूली बच्चे खड़े नजर आए। चालक बच्चों की सुरक्षा की परवाह किए बिना तेज गति से वाहन दौड़ाता रहा। हैरानी की बात यह रही कि चौराहे पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद चालक को रोकने की जहमत नहीं उठाई गई।

चार की क्षमता, नौ सवारियां
तुलसीपुर के पास दो सीटों वाले ई-रिक्शा में नौ लोग बैठे नजर आए। चालक की सीट पर भी तीन लोग सवार थे। एक यात्री बाहर की ओर लटका हुआ था। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ई-रिक्शा दौड़ाने से किसी भी समय हादसा हो सकता है। इसके बावजूद चालक नियमों की अनदेखी करते दिखे।
विज्ञापन

ऑटो में सात यात्री, पीछे भी युवक
बहराइच-भिनगा मार्ग पर शनिवार को ओवरलोड ऑटो का नजारा देखने को मिला। ऑटो के अंदर सात यात्री बैठे थे, जबकि चालक की सीट पर दो सवारियां नजर आईं। एक युवक ऑटो के पीछे खड़ा होकर सफर करता दिखा। इस तरह जान जोखिम में डालकर यात्रियों को ढोया जा रहा है। यातायात माह में जागरूकता और चेकिंग अभियान के दावों के बीच सड़कों पर दिख रही ये तस्वीरें पुलिस की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही हैं।
लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वाहन चेकिंग अभियान के तहत लापरवाही बरतने वालों का चालान भी किया जा रहा है। ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद शमीम, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें