रोजगार मेले में पंजीकरण कराते बेरोजगार युवा।
श्रावस्ती। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से उत्तरप्रदेश रोजगार मिशन के तहत राजा बीरेंद्र कांत सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय भिनगा में शुक्रवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 496 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले का शुभारंभ विधायक रामफेरन पांडेय, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसमें कुल 882 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें से विभिन्न कंपनियों की ओर से 496 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। साथ ही विधायक व डीएम ने 10 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया। जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन चौधरी ने बताया कि मेले में कुल 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही एक दिव्यांग अभ्यर्थी का चयन फ्लिपकार्ट कंपनी नोएडा में हुआ है। विधायक ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है। इसके लिए जिला व ब्लाॅकस्तर पर वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, पीडी अश्वनी सोनकर, सहायक निदेशक राजीव कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी बहराइच संजय कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।