रैक्टर पलटने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण व पलटा ट्रैक्टर
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर गंगापुर निवासी संजय (18) पुत्र ननके शनिवार को ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था। इस दौरान गांव के बाहर संजय ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक संजय को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया। संवाद