फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: धर्म छिपाकर दोस्ती, बदलवा कर निकाह

Sat, 18 Feb 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अमरहवा गांव निवासी एक युवक ने हिंदू लड़के के नाम से फेसबुक आईडी बना कर चेन्नई निवासी युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में उसका धर्म परिवर्तित कराकर निकाह कर लिया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराकर प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। पीड़िता अब न्याय के लिए अधिकारियों के दफतरों के चक्कर लगा रही है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह को दिए शिकायती पत्र में चेन्नई की रहने वाली पूनम कुजूर पुत्री अलबर्ट ने आरोप लगाया कि उसकी फेसबुक के माध्यम से अमन पांडे नामक युवक से दोस्ती हुई। बाद में दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ। इसके बाद युवक पीड़िता के घर आकर चालक की नौकरी करने लगा। लाॅकडाउन के दौरान घर छोड़ने की बात कह पीड़िता को अपने साथ अपने घर भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरहवा लक्ष्मनपुर बाजार ले आया। जहां पता चला कि उसका नाम खुर्शीद है। उसने ईसाई पीड़िता का धर्म परिवर्तित कराकर निकाह किया। इसके बाद पीड़िता को नशे की गोली खिला कर उसके साथ दुराचार करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिल कर गर्भपात करा दिया। इसके बाद पीड़िता को घर से भगा दिया है। अपने साथ पीड़िता करीब दो लाख सत्तर हजार रुपये व जेवरात भी लाई थी। सभी ने मिलकर जेवरात हड़प लिए। ऐसे में पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बाक्स में-
अब चौथी लड़की से निकाह करना चाह रहा है युवक
एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोपी युवक की अलग अलग फेसबुक आईडी व अलग-अलग लड़कियों के साथ तस्वीरें भी दिखाई। पीड़िता की मानें तो युवक ने पहले झांसी निवासी एक हिंदू लड़की से निकाह कर बाद में उसे छोड़ दिया। इसके बाद एक अन्य लड़की से निकाह कर उसे छोड़ दिया। जबकि इस शख्स का निकाह हो चुका है और उसकी बीबी भी घर पर है। बाद में आरोपी ने पीड़िता से निकाह कर पैसे ऐंठे। अब वह बस्ती जिला निवासिनी एक युवती को प्रेम जाल में फांस कर उससे निकाह करना चाहता है।
एसपी के निर्देश पर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोपों की पुष्टि हुई तो युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जीतेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, भिनगा संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें