फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनियंत्रित बाइक बताशे के ठेले से टकराई, तीन घायल

Tue, 27 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पानी बताशे के ठेले से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सर्रा के मजरा उत्तमापुर निवासी धनीराम वर्मा (30) सोमवार देर शाम गांव निवासी दीपचंद वर्मा (35) व बड़कऊ (40) के साथ बाइक से कानीबाझी चौराहा जा रहे थे। इस दौरान जमुनहा-बहराइच मार्ग पर गंगापुर स्थिति हीरो एजेंसी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पानी के बताशे के ठेले से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपचंद वर्मा और बड़कऊ की हालत गंभीर देख उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें