श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के रानीकोठी के निकट शनिवार को एक युवक बेहोश मिला था, जिसे पुलिस ने इकौना सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि रविवार को मृतक की पहचान इकौना क्षेत्र के ग्राम बलुहा लालपुर खदरा निवासी अनिरुद्ध कुमार (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक अनिरुद्ध मुंबई में मजदूरी करके कुछ दिन पूर्व ही आए थे। गांव से शनिवार सुबह इकौना के लिए निकले थे और दोपहर बाद रानीकोठी के निकट गैस एजेंसी के पास बेहोश पड़े मिले थे।