फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी: भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने दिया इस्तीफा

Wed, 28 Jan 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
उदय प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : उदय प्रकाश त्रिपाठी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने जाति आधारित भेदभाव को कम करने के लिए कानून बनाया है। यूजीसी के विरोध में मंगलवार को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकिशोर पांडेय ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


इस्तीफा के संबंध में बातचीत करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक राजकिशोर पांडेय ने बताया कि भाजपा सभी की पार्टी है और सभी धर्म व जाति के लोग इससे जुड़े हैं लेकिन यूजीसी में सवर्ण को अलग कर दिया गया है। राजकिशोर पांडेय ने बताया कि यूजीसी के नए प्रावधानों से कॉलेजों में मारपीट की घटनाएं बढ़ जाएंगी। सवर्ण छात्रों के साथ जब भेदभाव व दुर्व्यवहार होगा तो मारपीट पूरी तरह से संभव है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे से मुकर गई है और सामान्य वर्ग को छोड़ दिया है। भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इस्तीफा देंगे और जल्द आंदोलित होंगे।


यूजीसी से भविष्य में बच्चों का हो सकता है अहित: उदय प्रकाश त्रिपाठी
यूजीसी के विरोध में भाजपा के निवर्तमान में जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का बहिष्कार किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा में उनकी दूसरी पीढ़ी है, 17 साल की उम्र में बूथ अध्यक्ष के रूप में भाजपा से जुड़े थे। भाजपा इकलौती पार्टी है जो राष्ट्रवाद की बात करती है। 2012 से यूजीसी लागू है लेकिन 13 जनवरी को लाए गए प्रावधान में कमेटी से सवर्ण को बाहर कर दिया गया। प्रधानमंत्री व शिक्षामंत्री से मांग है कि संसोधन कर कमेटी में सवर्ण को भी शामिल करें। ये प्रावधान समानता के अधिकार को भी छीन लेगा। मेरी मांग है कि कमेटी में सवर्ण को लाएं और झूठी शिकायत पर सजा का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदय प्रकाश त्रिपाठी।- फोटो : उदय प्रकाश त्रिपाठी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें