फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बैंककर्मियों की हड़ताल से बढ़ी समस्या

Wed, 28 Jan 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सरकारी बैंकों में हड़ताल से मंगलवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, एटीएम बंद होने से नकद निकासी के लिए लोग भटकते रहे।
विज्ञापन

सप्ताह में पांच दिन तक ही बैंकों के संचालन की मांग को लेकर सभी सरकारी बैंकों में हड़ताल घोषित किया गया। इससे सबसे अधिक परेशानी व्यापारी वर्ग को झेलनी पड़ी। क्योंकि नकद जमा व व्यापारियों से माल का लेनदेन नहीं हो पा रहा है। जिले में कुल 85 शाखाएं हैं जिनमें 15 निजी व 70 सरकारी बैंकों की शाखाएं हैं। हड़ताल से सरकारी बैंकों का एटीएम भी बंद रहा। वहीं, खुले हुए निजी बैंक के एटीएम में पैसे न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

50 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित
बैंकों के हड़ताल से करीब 50 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। हालांकि प्राइवेट बैंक की शाखाएं खुली हैं।
- जुगल किशोर, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें