फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत

Sat, 27 Dec 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर/श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदरखा बुजुर्ग निवासी राजा दशरथ (19) को बृहस्पतिवार देर शाम भिनगा-बहराइच फोरलेन पर नेवरिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। उधर, सिरसिया क्षेत्र के ग्राम गुलरा निवासी बाबू (35) बृहस्पतिवार को बाइक से घर जा रहे थे। देर शाम भिनगा जंगल में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय भिनगा में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि राजा दशरथ मंगलवार को बाइक से बरदेहरा गांव निवासी अपने नाना मायाराम के घर गए थे, जहां से बृहस्पतिवार देर शाम किसी काम से सीधे लक्ष्मणनगर चले गए। वहां काम खत्म होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे।

फोरलेन पर नेवरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने राजा दशरथ की बाइक में टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजा दशरथ को एंबुलेंस से संयुक्ता जिला चिकित्सालय भिनगा भेजवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजा दशरथ के पिता चेतराम ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


उधर, ग्राम गुलरा निवासी चाचा शहादत ने बताया कि बाबू बुधवार को मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम मुड़वा स्थित ससुराल गए थे। वहीं से वह बृहस्पतिवार को घर लौट रहे थे। भिनगा-चिल्हरिया मार्ग पर जंगल में केन नाले के निकट किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाबू की बाइक में टक्कर मार दी।


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, लोगों ने जब तक उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाबू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें