फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

Tue, 18 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पति से विवाद में सोमवार को सिरसिया के देवरा व इकौना के नत्थापुरवा में दो महिलाओं ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

इकौना के ग्राम नत्थापुरवा निवासी गीता देवी (25) मायके जाना चाहती थी, जबकि पति जगदीश मना कर रहा था। जगदीश खेत में था तो गीता पैदल ही मायके जा रही थी। जानकारी पर पहुंचे जगदीश ने उसे फिर रोका। इससे आहत गीता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जगदीश पत्नी को साइकिल से लेकर सीएचसी इकौना पहुंचा। जहां से उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य घटना में सिरसिया के ग्राम जोखवा के मजरा देवरा निवासी सुषमा (40) का सोमवार सुबह पति महेश से विवाद हो गया। इससे नाराज सुषमा ने विषाक्त खा लिया।परिजन उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाए। यहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें