फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, दो गंभीर

Sat, 17 Jan 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बौद्ध परिपथ के सीताद्वार मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन।- संवाद
विज्ञापन
इकौना। इकौना क्षेत्र के सीताद्वार मोड़ पर शुक्रवार सुबह दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इकौना सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पीलीभीत जिले के गजरौला निवासी रिजवान (28) ट्रक लेकर बहराइच की ओर जा रहे थे। ट्रक पर इसी जिले के थाना सुगड़ी के ग्राम नवगुमा निवासी समीर भी सवार थे। बौद्ध परिपथ पर सीताद्वार मोड़ के निकट सामने से आ रहा दूसरा ट्रक दिखाई नहीं दिया। उस ट्रक के चालक ने वाहन को दूसरी तरफ काटने का जब तक प्रयास किया, तब तक दोनों ट्रक भिड़ गए।

दुर्घटना में रिजवान व समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से इकौना सीएचएसी पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें