फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कोहरे में भिड़ीं दो निजी बस, 10 घायल, तीन गंभीर

Sat, 27 Dec 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बौद्ध परिप​थ पर कटरा बाजार के निकट खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस व जुटे लोग। - संवाद
विज्ञापन
वीरपुर। कटरा बाईपास स्थित गैस एजेंसी के पास शनिवार सुबह करीब सात बजे कोहरे के चलते एक डबल डेकर बस दूसरी निजी बस से टकरा गई। हादसे में दोनों बसों के चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी इकौना ले जाया गया, दोनों बसों के चालकों व एक नेपाली यात्री को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। सात घायल यात्रियों को इलाज के बाद दूसरी बस से नेपाल भेज दिया गया।
विज्ञापन



पंजाब के प्रभु रोड निवासी हैप्पी सिंह (35) निजी बस चलाते हैं, शनिवार सुबह वह नेपाल के 29 यात्रियों को लेकर इकौना के रास्ते नेपाल बॉर्डर स्थित बढ़नी जा रहे थे। बौद्ध परिपथ पर कटरा बाईपास के पास कोहरे के चलते सामने से आ रही डबल डेकर बस से उनके बस की भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के परखचे उड़ गए और मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में हैप्पी सिंह, उनकी बस में सवार नेपाल के कृष्णानगर निवासी संत बहादुर (40) व दूसरी बस के चालक राजस्थान के मौली थाना क्षेत्र के बिसेनपुर निवासी राम सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सभी 10 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। तीन घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया।



सात यात्रियों को मामूली चोट, भेजे गए घर
हादसे में हैप्पी सिंह की बस में सवार नेपाल के कृष्णानगर निवासी रुद्र बहादुर (30), धनीराम (34), भानू शर्मा (61), शांति देवी (55), मधु माया (51), संनीता (47) व शेर बहादुर (34) भी घायल हो गए। सभी को सीएचसी इकौना ले जाया गया। प्राथमिक इलाज कर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी नेपाली नागरिकों को दूसरी बस से उनके घर भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बसों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवा दी गई है।


डबल डेकर बस थी खाली
डबल डेकर बस के चालक राजस्थान के मौली थाना क्षेत्र के बिसेनपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि वह राजकोट से यात्रियों को लेकर आए थे। सभी यात्रियों को हरिहरगंज में उतारने के बाद इकौना जा रहे थे, उसी दौरान कोहरे के चलते बस हादसे का शिकार हो गई। राहगीरों ने बताया कि रामसिंह की बस में भी अगर यात्री होते, तो हादसे की भयावहता बढ़ जाती। राम सिंह की बस ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है।


पलट जाती बस, तो जा सकती थी यात्रियों की जान
नेपाल निवासी यात्री रोशनजंग ने बताया कि वे सभी सो रहे थे। अचानक जोर का धमाका हुआ और सभी सहम गए। हादसे के बाद उनकी बस सड़क किनारे बने नाले से टकराकर रुक गई। राहगीरों का कहना है कि अगर बस नाले को पार कर पानी से भरे गड्ढे में पलट जाती, तो कई लोगों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें