फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोग कोरोना संक्रमित, एक हुआ स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शुक्रवार को दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं एक मरीज स्वस्थ भी हुआ। जनपद में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 96 प्रतिशत से ऊपर पहुंच चुकी है। मौजूदा समय जिले में मात्र 37 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से दस लोगों का लेवल वन हास्पिटल भंगहा में इलाज चल रहा है। वहीं 27 लोग होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मात्र दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें हरिहरपुररानी के रेवलिया व गिलौला के लेंगड़ी गूलर निवासी एक एक लोग शामिल हैं। जमुनहा के रहमतुल गांव निवासी एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुआ है। देखा जाए तो जिले में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 96 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर चुकी है।
शुक्रवार तक जिले में कुल 114516 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया। इसमें से 113409 लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। वहीं 1093 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिनमें से 1043 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। मौजूदा समय जिले में 37 लोग कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन

इनमें से दस लोगों का लेवल वन हास्पिटल भंगहा में इलाज चल रहा है। 27 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस दौरान 13 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो गई है। मौजूदा समय जिले में मात्र सात कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।
इनमें इकौना में तीन, भिनगा में तीन व जमुनहा में एक जोन शामिल है। इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लोग एहतियात बरतें। सामाजिक दूरी व मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें