फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में दो लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1307 पर पहुंच गई है। वहीं छह व्यक्ति संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अभी भी कोरोना के 26 मरीज एक्टिव हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में हरिहरपुररानी के ग्राम रामपुर जब्दी में एक व पटना खरगौरा निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं हरिहरपुररानी के मटखनवा निवासी एक, सिरसिया बाजार निवासी एक, जमुनहा बाजार निवासी एक, इकौना के खरगौरा गनेश निवासी एक व एसएसबी कैंप भिनगा में रह रहे दो एसएसबी जवान कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए।
सभी को एहतियात बरतने की सलाह देकर घर भेजा गया है। जिले में अब तक 198026 लोगों में संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 197045 लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। अब तक 18 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। इकौना में एक कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें, बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें