फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में दो लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं दो लोग कोरोना हो मात देकर स्वस्थ हो गए, जिन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में इकौना के कटरा में एक व जमुनहा के रमवापुर धूमबोझी निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिले के दो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए। इनमें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में एक स्वास्थ्य कर्मी व उप संभागीय परिवहन कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी शामिल हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय सावधानी है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें