वीरपुर। नवीन मॉडर्न श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम महदेइया में बृहस्पतिवार को खेलते समय बच्चों के बीच मामूली विवाद हो गया। इसके बाद बच्चों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से सांवला (50), पिंटू (30) व कुंती (35) घायल हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष की कृष्णावती (55) चोटिल हो गईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें इकौना सीएचसी पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने सांवला और कृष्णावती को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।