फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1137 पहुंच गई है। ठीक हुए लोगों की संख्या 11101 पहुंच गई। वहीं चौदह लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। मौजूदा समय जिले में 23 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें जमुनहा के पटना निवासी एक व गिलौला के दुर्गापुर निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
जिले में अब तक 139397 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 138165 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 1137 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 14 की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 23 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 205 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

इनमें से 10 जोन अब भी सक्रिय हैं। इकौना में 06, जमुनहा में 01 व भिनगा में 03 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें