फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, पांच हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार आई रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1315 पहुंच गई है। वहीं पांच लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1273 पहुंच गई। जबकि अब तक 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मौजूदा समय 24 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जमुनहा के वीरगंज बाजार निवासी एक व बहराइच के जौहरा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही भिनगा के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी एक, सिरसिया के धवलपुर निवासी दो व रंजीतपुरवा निवासी दो लोग स्वस्थ भी हुए। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देकर घर भेजा गया है।
जिले में अब तक दो लाख एक हजार 430 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से दो लाख 288 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 1315 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले मे मौजूदा समय कुल 24 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 205 पहुंच चुकी है। इनमें से पांच कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें भिनगा में चार व भंगहा में एक कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें