श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैलाशपुर निवासी बृजेश (20) मंगलवार शाम बाइक से इकौना जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही गुप्ता पासवान (25) भी थे। बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर तिराहे के पास पीछे से किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इकौना सीएचसी पहुंचाया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।