श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम जुड़पनिया निवासी धर्मेंद्र (20) बुधवार को अपनी मां मीना (42) के साथ बाइक से भिनगा जा रहे थे। भिनगा-चिल्हरिया मार्ग पर सेमरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक भाग गया।