श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के लक्ष्मनपुर कोठी निवासी अरविंद कुमार यादव (24) बुधवार को बाइक से जमुनहा जा रहे थे। कानीबोझी-जमुनहा मार्ग पर ग्राम फत्तेपुर के निकट सामने से आ रहे ग्राम बनगई निवासी इसरार (26) की बाइक अरविंद की बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया।