श्रावस्ती। भंगहा क्षेत्र के ग्राम गौंड़रा के निकट बिजली लाइन पर बुधवार सुबह करीब सात बजे पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। करीब पांच घंटे तक गौंड़रा गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाया, दोपहर करीब एक बजे तक आपूर्ति बहाल हो पाई।