फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो छात्राओं ने उत्तीर्ण की प्रवेश परीक्षा

Fri, 27 Mar 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में आयोजित प्रवेश परीक्षा का 15 मार्च को परिणाम घोषित किया गया। यह परीक्षा समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित की गई। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरा बंजारा की छात्रा कविता और फूलजहां ने कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षा का संचालन कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। उन्होंने बताया कि चयनित छात्राएं कक्षा 12 तक निशुल्क आवासीय शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें