फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो बाग और 18 बीघा खेत नदी में समाए

Wed, 03 Sep 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कथरा माफी में कटान करती राप्ती नदी। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कथरामाफी के मजरों में जारी राप्ती के कटान की गति थोड़ी थीमी पड़ी है, इससे स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इसके बावजूद नदी ने दो बाग और 18 बीघा कृषि योग्य जमीन काटकर अपने में समाहित कर ली है। गांव में प्रशासनिक अमले के न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन



पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद राप्ती का जलस्तर थोड़ा बढ़ा है, जिससे नदी के किनारों पर पानी अधिक हो गया है। इसका सीधा फायदा कटान पीड़ितों को मिला है। कटान की गति धीमी हो गई है। बावजूद इसके, राप्ती ने कथरामाफी के मजरा हसनापुर निवासी मनोरानी व रामनरेश के चार-चार बीघा खेत, काशीराम के पांच बीघा खेत, राम किशुन के तीन बीघा खेत, कर्ता के दो बीघा खेत को काट डाला है।

नदी ने लल्लन के तीन बीघा में लगे बाग और मनोज शर्मा व सदानंद शर्मा के दो बीघा में लगे बाग को निगल लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके खेत व बाग घाटेपुरवा के पास थे, जिन्हें नदी ने काटकर धारा में समाहित कर लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन के जिम्मेदार गांव के कटने का इंतजार कर रहे हैं, यही कारण है कि, लगातार शिकायत के बाद भी कटान रोधी उपाय नहीं करवाए जा रहे हैं। बताते चलें कि राप्ती का जलस्तर मंगलवार सुबह छह बजे से 127.40 मीटर पर स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें