फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डिवाइडर से टकराकर ई रिक्शा सवार दो की मौत, नौ गंभीर

Mon, 13 Apr 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हादसे में जैनब व सिदरा की मौत के बाद जिला अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। बहराचइ जिले के गगनचक निवासी जैनब (40) पति सहित अन्य परिजनों के साथ लक्ष्मणपुर स्थित अपने मायके एक वैवाहिक समारोह में आई थीं। रविवार को लौटते समय भारीगांव के निकट ई रिक्शा एक महिला को ठोकर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गया। इससे वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने जैनब को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहराइच में इलाज के दौरान मासूम की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


भिनगा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी जानमोहम्मद ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी का विवाह था। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए उनके भाई बहराइच जिले के दरगाह क्षेत्र के ग्राम गगनचक निवासी नफीस (45), पत्नी जैनब (40), पुत्री मारिफा (15) व पुत्र आहिल (6) के साथ ही नसरीन (20), एजाज की पत्नी साइबा (25) व उनकी बेटी बुसरा (2), सिदरा (1) तथा सना (7) के साथ आए थे।

ई रिक्शा से रविवार को वापस घर जा रहे थे। भिनगा-बहराइच मार्ग पर भारीगांव के निकट लक्ष्मणपुर बाजार निवासी दिनेश कुमार (30) ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क पार कर रही एक महिला को ठोकर मारते हुए डिवाइडर से ई रिक्शा टकरा गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में भारीगांव निवासी सुनीता (38) व वाहन सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जैनब को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नफीस, सिदरा व सुनीता की हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बहराइच में इलाज के दौरान सिदरा ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें