कानीबोझी चौराहे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
इकौना/गिरंट बाजार। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे दिननामगढ़ निवासी राम आशीष बाइक से इकौना बाजार जा रहे थे। इस दौरान इकौना-वीरपुर मार्ग पर रघुवीरपुरवा के पास उनकी बाइक के आगे वनरोज आ गया। वनरोज से टकरा कर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में तैनात डॉ. खुर्शीद बुधवार को कार से जमुनहा बाजार से सीएचसी स्थित अपने आवास जा रहे थे। कानीबोझी चौराहे के पास वो कार लेकर खड़े थे, इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया गया है।