फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में नदारद दो गन्ना निरीक्षकों का रोका वेतन, ईओ को मिली फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की। गन्ना भुगतान की समीक्षा के दौरान पता चला कि जिले में तैनात दोनों गन्ना निरीक्षक नदारद हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए दोनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं आधी अधूरी तैयारी से पहुंचे अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना को फटकार लगाते हुए 24 घंटे के अंदर शौचालय का लेखा जोखा देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने किसानों के गन्ना भुगतान की समीक्षा करनी चाही। इस दौरान पता चला कि इसका कार्य देख रहे दोनों गन्ना निरीक्षक बैठक से नदारद हैं। इसके चलते किसानों के गन्ना भुगतान की समीक्षा नहीं की जा सकी। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने दोनों गन्ना निरीक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
वहीं बैठक में तैयारी के साथ न आने के कारण अधिशासी अधिकारी इकौना को भी कड़ी फटकार लगाते हुए उनसे 24 घंटे के अंदर इकौना नगर क्षेत्र में बनाए गए शौचालयों का लेखा जोखा तलब किया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थियों का चयन हुआ है उन आवासों को तेजी से पूरा कराने का कार्य किया जाए।
विज्ञापन

यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से अछूता न रहे। मुख्यमंत्री आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना का बेहतर ढंग से संचालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही बनाए गए समूहों का सीसीएल कराने का विशेष ध्यान देने को कहा।
जिला कृषि अधिकारी को खाद बीज की दुकानों पर किसानों की आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित रखने को कहा। साथ ही धान क्रय केंद्र की समीक्षा के दौरान शिथिलता पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी को तेजी लाने का निर्देश दिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत वंचित पात्रों को गोल्डन कार्ड न मिलने की जानकारी पर सीएमओ को कैंप लगाकर पात्र लोगों को गोल्डन कार्ड मुहैया कराने को कहा।
इस दौरान उन्होंने बीएडीपी, जल निगम, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, निर्माण विभाग, सहकारिता एवं वन विभाग की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को ढंग से कार्य कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सीडीओ अवनीश राय, डीएफओ एपी यादव, एसडीएम आरपी चौधरी, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीपीओ आशा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम व सीएमएस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें