इकौना। बौद्ध परिपथ पर जगत जीत इंटर कॉलेज के पास बुधवार सुबह दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी इकौना में भर्ती करवाया गया है। बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बभिनावा निवासी पवन कुमार (25) बाइक से किरन (30) व सोनी (5) के साथ इकौना बाजार जा रहे थे। इस दौरान बौद्ध परिपथ पर जगतजीत इंटर कॉलेज के पास से सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक लेकर भाग गया।