फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एक अगस्त को लोजपा लगाएगी दलित चौपाल

Thu, 30 Jul 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
संगमपुरवा में बैठक करते लोजपा के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से एक अगस्त को जमुनहा तहसील के संगमपुरवा गांव में दलित चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल पासवान ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि दलितों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान देवीपाटन मंडल अध्यक्ष जटाशंकर वाल्मीकि, अश्वनी श्रीवास्तव, बलरामपुर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह और बहराइच जिलाध्यक्ष युनुस परवेज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें