सिरसिया पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने रविवार को गश्त के दौरान 31 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि रविवार शाम उपनिरीक्षक सूर्यनाथ सिंह की टीम के साथ गश्त की जा रही थी। इस दौरान रामकरनपुरवा जाने वाले मार्ग पर दो शराब तस्करों के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर मौके पर दबिश देकर दो लोगों को 31 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान भारथाकला के फत्तेपुर निवासी पुजाराम और जुड़पानिया निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। दाेनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।