फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, शुरू हुआ इलाज

Mon, 07 Sep 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
छेदीपुरवा गांव में मरीजों का इलाज करती स्वास्थ्य टीम।
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम शिकारी चौड़ा के मजरा छेदीपुरवा में बीते एक सप्ताह से ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित हैं। बीते दिनों एक छह वर्षीय बालिका की मौत भी हो चुकी है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेकर सोमवार को मल्हीपुर सीएचसी की टीम गांव पहुंची। टीम ने बुखार से पीड़ित बच्चों का इलाज शुरू किया। ननकुन्ने की पुत्री सकूना की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई थी। गांव में 18 बच्चे अभी भी बुखार से ग्रस्त हैं। शिविर में कुल 50 बच्चों को दवा वितरित की गई। साथ ही 32 लोगों की जांच भी की गई।
सीएचसी अधीक्षक रविंद्र सोनकर ने ग्रामीणों से अपने आसपास सफाई रखने को कहा। मच्छरों को पनपने न देने और जलभराव रोकने की सलाह दी। ग्रामीणों को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एएनएम मिथिलेश वर्मा, एलटी ओमप्रकाश, फार्मासिस्ट परिपूर्णा नंद जायसवाल और डीआरए भारत सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

छेदीपुरवा गांव में मरीजों का इलाज करती स्वास्थ्य टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें