फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साही का किया शिकार, भूनकर खाते दो गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
शाही का ​शिकार करने वाले आरोपी।  - फोटो : शाही का ​शिकार करने वाले आरोपी।
विज्ञापन
तुलसीपुर/गिरंट बाजार। हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र में शाही का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। केवटनपुरवा निवासी बाबू (21) और पृथ्वीराम (22) ने शनिवार को अपने साथी गुड़ई के साथ औसानकुंडी बीट के जंगल में शाही का शिकार किया। शिकार के बाद वे उसे घर ले आए और शाम को भूनकर पका रहे थे। सूचना पर वन दरोगा विवेक श्रीवास्तव और टीम ने मौके पर दबिश दी। उन्होंने बाबू और पृथ्वीराम को रंगे हाथों पकड़ लिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शिकारियों पर कानूनी कार्रवाई हो रही है। गुड़ई को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें