श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के जयपत्तरपुरवा निवासी धर्मराज यादव के घर में सात मार्च को चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू की थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुजानडीह जंगल के निकट से ग्राम बहोरवा के मजरा कलंदरीपुरवा निवासी कासिम व ग्राम बहोरवा निवासी शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो अदद बिछिया, दो मोबाइल फोन व चार हजार की नकदी बरामद हुई। थानाध्यक्ष महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि कासिम के विरुद्ध विभिन्न थानों में चार प्राथमिकी दर्ज हैं, जबकि शिवकुमार के विरुद्ध बहराइच के नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है।