फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 56 लाख रुपये ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया व सोनवा पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से दो साइबर अपराधियों को पकड़ लिया। ये साइबर अपराधी म्यूल खातों का प्रयोग कर लोगों से करीब 56 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी राहुल भाटी ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी ने बताया कि सिरसिया साइबर सेल टीम ने थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम धर्मन्तापुर निवासी शिवप्रताप वर्मा को शाहपुर बरगदवा स्थित राइस मिल के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों के तीन पासबुक, तीन एटीएम कार्ड, दो चेकबुक व एक हजार रुपये नकद बरामद किए गए। जांच के दौरान आरोपी पर अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से लगभग 15,69,415 रुपये का साइबर लेन-देन सामने आया है।

इसी तरह सोनवा साइबर सेल की टीम ने थानाध्यक्ष विसुनदेव पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र के दुगहरा गांव निवासी वीरेंद्र को दिकौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। वीरेंद्र के पास से तीन बैंक पासबुक, तीन एटीएम कार्ड, तीन आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, 110 रुपये नकद, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध दो अलग-अलग बैंक खातों से क्रमशः 24,81,353 रुपये व 16,20,797 रुपये की राशि का साइबर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। इन दोनों के विरुद्ध थानों में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही थी।


म्यूल खातों को बनाते थे फ्राड का जरिया
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। यह गिरोह लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदान, सब्सिडी व आर्थिक सहायता के नाम पर खाते में राशि आने का प्रलोभन देकर खाता खुलवाते थे। इसके बाद वे खाते को अपने नियंत्रण में लेकर उन खातों का म्यूल खातों के रूप में प्रयोग करते थे। खाता खुलवाने के बाद वे चेक बुक, एटीएम कार्ड, पासबुक आदि अपने पास रखते थे। अब तक हुई जांच में कई म्यूल खातों का खुलासा हुआ है, जिनसे लगभग 56,71,565 रुपये की राशि का साइबर फ्रॉड किया गया है। अभी भी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिनमें धर्मन्तापुर के सुदीप वर्मा तथा वशिष्ठ व सुहानी श्रीवास्तव का नाम शामिल है, अब तक इन दोनों का पता अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें