फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ई रिक्शा में टक्कर मार पलटा ट्रक, 13 घायल

Fri, 09 Jan 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल शहजादी व अनीता देवी।- संवाद
विज्ञापन
कटरा/इकौना। बौद्ध परिपथ पर दुबे दोनक्का के पास बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ई रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और उसमें सवार बलरामपुर निवासी 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बेकाबू ट्रक भी सड़क पर पलट गया, उसका चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां से पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



बलरामपुर जिले के लालिया क्षेत्र के कमदी गांव निवासी कुमकुम वर्मा (35), रोहित (14), शशि (13), प्रिंस (6), अशफाक (7), शहजादी (30), अनीता (35), रेखा (40), कौशल (9), प्रिंशु वर्मा (7) व नेहा चौधरी (8) बृहस्पतिवार को गांव निवासी ई रिक्शा चालक मुस्लिम (55) के साथ आधार बनवाने के लिए इकौना ब्लॉक आए थे।

आधार कार्ड बनवाने के बाद दोपहर में सभी ई रिक्शे से घर लौट रहे थे। बौद्ध परिपथ पर दुबे दोनक्का के पास बहराइच से बलरामपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई रिक्शा कई पलटियां खाते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार सभी लोग व बस्ती के गुड़िया जोत कलवारी निवासी ट्रक चालक जगराम (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में घायल सभी लोगों को सीएचसी इकौना में भर्ती करवाया गया। कुमकुम, शहजादी, अनीता, रोहित व ट्रक चालक जगराम की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।



ई रिक्शे पर पलटता ट्रक तो जातीं कई जानें
मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि बहुत बड़ा हादसा बच गया। अगर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा गड्ढे में नहीं जाता और उसी पर ट्रक पलट जाता, तो कई जानें जा सकती थीं। राहगीरों ने बताया कि गनीमत रही कि ई रिक्शा गड्ढे में चला गया।



ओवरलोड था ई रिक्शा, ट्रक का टायर फटने की आशंका
हादसे का शिकार हुए ई रिक्शे में क्षमता से ज्यादा लोग बैठे थे। चार यात्रियों व एक चालक के लिए अधिकृत ई रिक्शे में चालक सहित 12 लोग सवार थे। राहगीरों ने बताया कि ट्रक का टायर फटने से हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें