फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेज हवा व बारिश में गिरे पेड़, प्रमुख मार्ग बाधित

Sun, 27 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बौद्ध परिपथ पर गिरे पेड़ को हटाते लोग।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। तराई में तीन दिन से तेज हवा के साथ जारी झमाझम बारिश से सड़कों के किनारे लगे पेड़ गिर गए। मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ और वाहन स्वामियों को घंटों कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


बौद्ध परिपथ, भिनगा-बहराइच मार्ग, बदला-नानपारा मार्ग, बदला-मल्हीपुर, सिरसिया-लक्ष्मणनगर, बहराइच-भिनगा फोर लेन मार्ग पर लंबा जाम देखने को मिला। राहगीरों की सूचना पर आई डायल 112 पुलिस व वन विभाग ने पेड़ों को हटवाकर यातायात शुरू कर करवाया।



बौद्ध परिपथ पर शनिवार सुबह इकौना तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारायणापुर के पास एक विशालकाय पेड़ तेज हवा के चलते गिर गया। इससे बौद्ध परिपथ पर आवागमन ठप हो गया। पेड़ गिरने से बौद्ध परिपथ के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। पेड़ की डाल सड़क पर बिखरी होने से बाइक सवार भी फंसे रहे।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटवाया और लगभग एक घंटे बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।

उधर, जगदीशपुर गांव में 20 से अधिक पेड़ धराशायी हो गए। गांव निवासी बछराज, रामभवन, रामकरन, राममूर्ति व मालिकराम ने बताया कि पेड़ गिरने से उन सभी का आर्थिक नुकसान हुआ है। बछराज, रामभवन और राममूर्ति के पेड़ बिजली की लाइन पर गिरने से क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर पेड़ हटवाने व आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।



-

भिनगा-लक्ष्मणनगर मार्ग भी बाधित
तेज बारिश के बीच शनिवार सुबह भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर रेहली गांव के पास एक पेड़ भरभरा कर गिर गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। विभिन्न कार्यों के लिए जिला मुख्यालय जा रहे सैकड़ों लोग जाम में फंस गए। खबर लिखे जाने तक मार्ग से पेड़ हटाया नहीं जा सका था, ग्रामीण मलबे को हटाने में जुट रहे।




-

घंटों ठप रहा जमुनहा-बहराइच मार्ग

सोनवा क्षेत्र में बहराइच-जमुनहा मार्ग पर तुलसीपुर के पास सड़क किनारे लगा अर्जुन का विशाल पेड़ भी बारिश व हवा की मार झेल नहीं पाया और सड़क पर गिर गया। इससे बहराइच-जमुनहा मार्ग पर भी घंटों आवागमन बाधित रहा। जाम में बस सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस राहगीरों की मदद से पेड़ के मलबे को हटवाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें