फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेज हवा से 433 बिजली खंभे टूटे, आपूर्ति ठप

Sun, 27 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अनर्ब तूफान के साथ हुई बारिश और तेज हवा ने बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। 26 और 27 सितंबर को आए तूफान में जिले के 33/11 केवी उपकेंद्रों की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिशासी अभियंता विद्युत राजनरायण ने बताया कि 25 स्थानों पर ट्रांसफार्मर लदे डबल पोल समेत कुल 433 खंभे टूटे हैं। पेड़ों के गिरने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई है। कर्मचारी खंभों और लाइनों पर गिरे पेड़ों को हटाकर आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। दीवानी न्यायालय भिनगा, 33/11 केवी उपकेंद्र भिनगा, भिनगा आईपीडीएस और कटरा की 33 केवी लाइन बहाल कर दी गई है। अन्य उपकेंद्रों की 11 केवी आपूर्ति भिनगा टाउन को छोड़कर बाधित है। इसे बहाल करने में समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें