फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं से करें विनम्र व्यवहार : सीओ

Thu, 13 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 सोनवा थाने का निरीक्षण करते सीओ।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने बुधवार को सोनवा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात और मालखाना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीओ ने थाने के अभिलेखों और रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। लंबित प्रार्थना पत्रों और विवेचनाधीन अभियोगों की समीक्षा कर उन्होंने सभी प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही शिकायतकर्ताओं और आमजन से विनम्र व्यवहार करने, श्रावण मास के मद्देनजर प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था रखने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें