फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भ्रमण से बढ़ती है सीखने की इच्छा

Mon, 16 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। स्टार बर्ड्स पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के विद्यार्थियों ने रविवार को शिक्षक विनोद सिंह कलहंस के नेतृत्व में बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों और मंदिरों को देखा तथा उनके इतिहास की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने ध्यान विधि के बारे में भी जाना।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने महामांकोल बुद्ध विहार परिसर में ध्यान मुद्रा की जानकारी ली। इसके बाद महामांकोल बुद्ध विहार, कच्ची कुटी, पक्की कुटी, आनंद बोधि वृक्ष, कौशांम कुटी, गंध कुटी, शिवली स्तूप, संघ बुद्ध विहार, सभा मंडप और सूर्य कुंड का भ्रमण किया।

शिक्षक विनोद सिंह कलहंस ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और पढ़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे किताबी ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोड़ने में मदद मिलती है। ऐतिहासिक स्थलों को प्रत्यक्ष देखने से विद्यार्थियों का ज्ञान स्थायी होता है।
विज्ञापन


नई जगहों को देखकर उनके मन में सवाल उठते हैं, जिससे तार्किक क्षमता का विकास होता है। समूह में भ्रमण करने से सहयोग, नेतृत्व और भाईचारे की भावना बढ़ती है। साथ ही विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।
विज्ञापन


इस मौके पर ज्योति पांडेय, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, योगेंद्र शुक्ला, विश्वनाथ मिश्र, बेनजीर और मोहम्मद अकरम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें