श्रावस्ती। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को भिनगा और इकौना तहसील में बीएलओ व सुपरवाइजरों को मतदाता फॉर्म-6 भरने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आवश्यक अभिलेखों, पात्र मतदाताओं की पहचान और फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। भिनगा में एसडीएम आशीष भारद्वाज और इकौना में एसडीएम रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण आयोजित हुआ। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया। कार्मिकों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम आशीष भारद्वाज ने आमजन को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने को भी कहा।